Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, नशामुक्त भारत और भारतीय ज्ञान पर रखे विचार




गोण्डा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के ललिता शास्त्री सभागार में प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह के निर्देशन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आईक्यूएसी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी, अंग्रेजी एवं संस्कृत भाषाओं में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तीनों भाषाओं के करीब 100 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

हिंदी भाषा की प्रतियोगिता की थीम “नशा मुक्त भारत: सशक्त युवा, सशक्त राष्ट्र”, अंग्रेजी में “Indian Knowledge System: The Foundation of a Sustainable and Enlightened Society” तथा संस्कृत में “सेवा संकल्पः राष्ट्रनिर्माणस्य मूलाधारः” रही।

अध्यक्षीय संबोधन में प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भाषण केवल विचार व्यक्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि ज्ञान, चिंतन, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करने का सशक्त साधन है। सेवा संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी प्रो. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि अच्छा वक्ता वही है जो अपने विचारों को स्पष्टता, तर्क और प्रभावशाली ढंग से समाज के सामने रख सके।

मुख्य नियंता प्रो. संदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं। कार्यक्रम संयोजक एवं मंच संचालक डॉ. परवेज आलम ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण प्रतिभाग करना, सीखना और अपने अनुभव को समृद्ध करना है।

हिंदी वर्ग में मिलिंद मिश्रा (एमए प्रथम सेमेस्टर) ने प्रथम, आदर्श सिंह (बीए तृतीय सेमेस्टर) ने द्वितीय तथा पुष्कर (बीए प्रथम सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी वर्ग में मानशी सिंह (बीए तृतीय सेमेस्टर) प्रथम, मुकुल द्विवेदी (बीए तृतीय सेमेस्टर) द्वितीय तथा अभिषेक श्रीवास्तव (बीए प्रथम सेमेस्टर) तृतीय रहे।

संस्कृत वर्ग में आरती पांडेय (बीए पंचम सेमेस्टर) ने प्रथम, स्वाति कौशल (बीए प्रथम सेमेस्टर) ने द्वितीय तथा कीर्ति देवी (बीए तृतीय सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सांस्कृतिक समिति की संयोजक डॉ. चमन कौर एवं डॉ. वंदना भारतीय रहीं। सेवा संकल्प अभियान की संयोजक डॉ. रेखा शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सहयोग करने वाले शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. दिलीप शुक्ला, आकाश दीप, राम भरोसे एवं शंकर दयाल का सहयोग सराहनीय रहा। प्रतियोगिता का औपचारिक समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.