Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


मैजापुर चीनी मिल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राय प्रदीप चन्द पर स्थायी नौकरी के नाम पर लाखों की वसूली का आरोप



गोण्डा। मैजापुर चीनी मिल में स्थायी वेज बोर्ड कराने के नाम पर कर्मचारियों से लाखों रुपये की कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। मिल हाउस में ऑयल मैन के पद पर कार्यरत कर्मचारी राजेश कुमार मिश्र ने बीसीएम ग्रुप, कोलकाता के प्रबंध निदेशक (एमडी) को शिकायत पत्र भेजकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायत के अनुसार, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राय प्रदीपचन्द पर आरोप है कि उन्होंने सीजनल कर्मचारियों को स्थायी वेज बोर्ड कराने का भरोसा देकर राजेश कुमार मिश्र से 1.90 लाख रुपये लिए, जबकि फैक्ट्री से 1 लाख रुपये एडवांस भी दिलवाया गया। आरोप है कि बालकराम, मनीष तिवारी और साधुराम सहित कई अन्य कर्मचारियों से भी 1.50 से 1.60 लाख रुपये तक वसूले गए। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि लंबा समय बीत जाने के बाद भी किसी को स्थायी नहीं किया गया।

पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि जब कर्मचारी अपना पैसा वापस मांगते हैं तो उन्हें नौकरी से निकलवाने की धमकी दी जाती है। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की गोपनीय जांच कराने की मांग करते हुए दावा किया है कि मिल के अधिकारी और कर्मचारी मामले की जानकारी रखते हैं, लेकिन भय के कारण खुलकर सामने नहीं आ रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.