Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


गोण्डा में ड्रोन से आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 500 लीटर कच्ची शराब बरामद, छह पर मुकदमा

गोण्डा। आबकारी आयुक्त एवं प्रमुख सचिव के निर्देशों के अनुपालन में जनपद गोण्डा में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग एवं थाना नवाबगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने थाना नवाबगंज क्षेत्र के दुर्गागंज माझा गांव में ड्रोन की सहायता से अचानक छापेमारी कर अवैध शराब के कारोबार पर करारा प्रहार किया।

छापेमारी के दौरान माझा क्षेत्र से लगभग 500 लीटर अवैध कच्ची शराब, चार अवैध शराब भट्टियां तथा करीब 2000 किलोग्राम लहन (कच्चा माल) बरामद किया गया। बरामद अवैध शराब, भट्टियों एवं लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया ताकि दोबारा उसका उपयोग न हो सके।

इस कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण में संलिप्त पाए गए छह व्यक्तियों के विरुद्ध थाना नवाबगंज में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या आबकारी विभाग को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.