Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


स्वर्गीय राजा गोंडा सांसद. पूर्व मंत्री आनंद सिंह के सुंदर प्रयास से बनी थी.आई.टी.आई फैक्ट्री

 संतोष कुमार शुक्ल की खास रिपोर्ट 

मनकापुर गोंडा.हिन्दुस्तान की सबसे बड़ी एवं मशहूर फैक्ट्री आई.टी .आई लिमिटेड मनकापुर मे स्वर्गीय सांसद. पूर्व मंत्री आनंद सिंह के सुंदर प्रयासों के परिणाम स्वरूप स्थापित हुई थी।गौरतलब हो कि ऐशिया की मशहूर फैक्ट्री 
जो अरबों रुपये के लगभग इसका बजट था। कांग्रेस में उस समय स्वर्गीय राजा कुंवर आनंद सिंह कांग्रेस पार्टी से गोंडा के सांसद थे।उनके प्रयासों से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री कांग्रेस श्री.श्री पति मिश्र ने आर पी इंटर कालेज के मैदान से इस आई.टी.आई लिमिटेड सबसे बड़ी फैक्ट्री लगाने की घोषणा की थी।घोषणा के बाद केन्द्र सरकार के सहियोग से इस फैक्ट्री का निर्माण किया गया।जिस फैक्ट्री से लाखों परिवार का भरण-पोषण का कार्य हुआ करता था।जो यह फैक्ट्री मनकापुर का नाम समूचे भारत में मशहूर करने का कार्य किया करती थी।अब यह फैक्ट्री केवल यादगार बनने की ओर अग्रसर है।
एक दिन ऐसा था। कि इस फैक्ट्री में विदेशीयों से लेकर स्वदेशी तक की चहल कदमी इस आई.टी.आई लिमिटेड परिसर में रहा करती थी।अब यह दृश्य गायब हो चुका है।इस फैक्ट्री को समाप्त करने में कहीं न कही सबसे बड़ा योगदान इसी फैक्ट्री मे कार्यरत कर्मचारी एवं अधिकारी का सबसे बड़ा रोल कहा जाए। तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। क्योंकि जो भी कार्य इस फैक्ट्री को भारत को विकसित बनाने के लिए करना था।उसके लिए नहीं।बल्कि अपने ऐसो आराम में ज्यादा मस्त रहे। इन सभी को पता भी था। यदि शासन के इच्छा व फैक्ट्री का कार्य पूर्ण निष्ठा के साथ नही किया जाएगा। तो यह आई टी.आई लिमिटेड फैक्ट्री बंद हो जायेगी।शासन ने कयी बार इसे पुनः जीवित करने का प्रयास भी किया।परन्तु फिर वही ऐसो आराम ने दिक्कत खड़ी कर दी।शासन के विचार करने योग्य मामला यह है। कि यदि वर्तमान समय में इन विल्डिंगों व इसके छेत्रफल पर नजर डाली जाए तो खरबों रूपये की लागत लगाने के बाद भी इतनी बड़ी फैक्ट्री दूसरे जगह नहीं बन सकती।शासन को पूरे आई.टी.आई लिमिटेड ऐरिया को पुनः जीवित करने के बिषय पर विचार करना चाहिए। जो निर्णय विकसित भारत के सपनों को पूरा करने में सहायक सिद्ध हो सकता है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.