Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


समाजवादी पार्टी जिला सचिव जय सेन सिंह ने किया वृक्षारोपण


मनकापुर गोंडा .हर बूथ एक पेड अभियान के छठवें दिन विधानसभा मनकापुर के ग्राम सभा कूड़ासन, स्थित बी.पी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव जयसेन सिंह नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सिंह ने कहा कि
यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संविधान की रक्षा के प्रति जनजागरण और जनसंकल्प का अभियान है। प्रत्येक पौधा प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी, आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा दायित्व तथा एक हरित, सुरक्षित एवं समृद्ध भारत के निर्माण का प्रतीक है।
इस अवसर पर केशवराम वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, रोहित यादव, राम आशीष वर्मा, रंजीत यादव, सतीश वर्मा, सूरज यादव, मिथिलेश कुमार, मो सलीम, आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.