गोंडा/बरियार पुरवा स्थित 2 अक्टूबर के उपलक्ष्य में नेशनल पब्लिक स्कूल में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष *श्री ओम प्रकाश छाबड़ा* और विद्यालय के प्रबंधक *श्री एस.पी. गुप्ता* ने बच्चों को महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार लाल बहादुर शास्त्री जी सादगी से रहे और 'जय जवान जय किसान' का नारा दिया, वहीं महात्मा गांधी जी का जीवन सत्य और अहिंसा का प्रतीक रहा, जिनका भारत छोड़ो आंदोलन स्वतंत्रता संग्राम में मील का पत्थर साबित हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक *वेद प्रकाश*, उप प्रधानाध्यापिका *मीना सिंह* सहित अध्यापकगण दीपक मंडल, अयाज सर, पवन श्रीवास्तव, रवि प्रकाश, कुमुद सिंह, काजल गुप्ता, लक्ष्मी श्रीवास्तव, कुमारी निधि एवं समस्त छात्र-छात्राएं तथा अभिभावकगण उपस्थित रहे।
