Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


फेसबुक अकाउंट हैक कर फर्जी पहचान पत्र से ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार, दो मोबाइल बरामद



**गोंडा, 2 अक्टूबर 2026।** कोतवाली नगर पुलिस ने फेसबुक अकाउंट हैक कर कूटरचित पहचान पत्रों के जरिए धोखाधड़ी और जालसाजी करने के मामले में राजस्थान के अलवर निवासी तौफीक खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में तीन अभियुक्तों के नाम सामने आने की बात पुलिस ने कही है।

पुलिस के अनुसार, वादी अशोक शुक्ला की तहरीर पर उनकी फेसबुक आईडी हैक किए जाने के संबंध में थाना कोतवाली नगर में मुकदमा अपराध संख्या 889/2026, धारा 66C आईटी एक्ट के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान फेसबुक अकाउंट के यूआरएल, आईपी एड्रेस और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के तकनीकी विश्लेषण से महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुईं।

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान तौफीक खान पुत्र रुद्दार खान, निवासी छोटा भाई का बास, ठेकड़ा, अलवर (राजस्थान) से पूछताछ की गई। पूछताछ में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से कूटरचित पहचान पत्र तैयार कर धोखाधड़ी और जालसाजी करने के मामले में उसके सहयोगियों राहुल खान और रिहान के नाम भी सामने आए।

प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 338, 336(3) और 340(2) की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।

**दो मोबाइल फोन बरामद**

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक काले रंग का ओप्पो A55 मोबाइल फोन और एक रेडमी 11 प्राइम 5G मोबाइल फोन बरामद किया है।

*गिरफ्तार करने वाली टीम में** उपनिरीक्षक संदीप कुमार और हेड कांस्टेबल विनोद कुमार यादव शामिल रहे।



Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.