Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


मनकापुर करोहानाथ प्राचीनतम मंदिर पहुंचने की सड़क खराब।


संतोष कुमार शुक्ल की खास रिपोर्ट। 

मनकापुर गोंडा.गौरतलब हो कि मनकापुर से लगभग आठ किलोमीटर मछलीगांव स्थित पवित्र शिव मंदिर करोहानाथ धाम की सड़क गढ्ढे में परिवर्तित हो चुकी है।यह सड़क मनकापुर पीलखाने से होते हुए मछलीगांव को जोड़ने का कार्य करती है।जिस सड़क के रास्ते इस मंदिर को श्रद्धालु शिव दरबार पहुंचने का कार्य करते हैं।इस सड़क पर केवल मलहम.पट्टी लगाकर केवल कमीशन खोरी का कार्य किया जाता है।यदि इसकी जांच की जाए तो कई नयी सड़को का दाम रिपेयरिंग के नाम निकल चुका है।ऐसा क्यों ?? जो सवालों के घेरे में है।जबकि यह पवित्र करोहानाथ भगवान शिव का मंदिर भारत सरकार केन्द्रीय वन पर्यावरण विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पूर्वजों द्वारा बनवाया गया है जिस सड़क की हालत बिल्कुल ठीक नहीं।जबकि यह सड़क एक अच्छी मानक के अनुरूप छेत्र एवं भक्त गणों के लिए मंत्री जी को उपलब्ध करानी चाहिए। लेकिन इस अच्छी सड़क के लिए मंत्री जी के सलाहकारों ने अच्छी सोच के साथ अच्छी सलाह देने की आवश्यकता शायद आज तक नही सोची।छेत्र के लोगों नें भारत सरकार केन्द्रीय कैबिनेट विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह से इस सड़क का नये सिरे से अच्छी मानकता पूर्ण सड़क बनवाने की मांग की है। जो यह दिखने की बात होगी कि छेत्र वासियों को यह सुविधा कब तक मिल सकेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.