Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


मनकापुर इंद्रलोक पिक्चर पैलेस में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर हुआ भव्य आयोजन।



संतोष कुमार शुक्ल की खास रिपोर्ट। 

मनकापुर गोंडा.अखिल भारतीय पत्रकार संघ मनकापुर गोंडा के बैनर तले। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर इंद्रलोक पिक्चर पैलेस में सम्मान एवं गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया।जिस आयोजन की महत्वपूर्ण भूमिका पत्रकार साथी तहसील अध्यक्ष श्रवण कुमार. तहसील महामंत्री इमरान अहमद. कोषा अध्यक्ष मुख्तार अहमद के द्वारा बड़ी सुन्दर व्यवस्था में संपन्न किया गया।जिस आयोजन में वरिष्ठ पत्रकार हिन्दुस्तान राकेश सिंह. अखिल भारतीय पत्रकार संघ गोंडा के जिला अध्यक्ष राईस अहमद. समाज सेविका डाक्टर स्वरसती तिवारी.नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सोनी.भारत सरकार केन्द्रीय कैबिनेट विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के सचिव कमलेश पांडेय. समाज सेवक भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वैभव सिंह. आर.के नारद सहित तमाम गणमान्य मौजूद रहे।आयोजन का संचालन आर .के नारद द्वारा किया गया। अखिल भारतीय पत्रकार संघ के तेजतर्रार जिलाध्यक्ष राईस अहमद ने अपने पत्रकार साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पत्रकार साथी प्रमाण के साथ ही खबर प्रकाशित करें।समाज के लिए पत्रकार ही विकल्प होता।समाज की आवाज एक अच्छा ही पत्रकार उठा सकता है।लोग घरों में बैठे रहतें हैं लेकिन पत्रकार ही जन समस्याओ पर अपने कलम की ताकत से शासन व प्रशासन को अवगत कराने का कार्य करता है।जिसके लिए शासन के पास कोई योजना नहीं।हमारी अखिल भारतीय पत्रकार संघ संस्था की तरफ से संस्था से जुड़े पत्रकार सथियों को दो लाख का बीमा एवं ईलाज के लिए योजना बनाई है।जिस योजना का लाभ हमारे पत्रकार साथी पा रहे हैं।जो भी पत्रकार साथी संस्था से जुडना चाहता है।उसका स्वागत है।पत्रकार हितों की लड़ाई हमारा परम कर्तव्य है।किसी भी पत्रकार साथी पर हम अन्याय नहीं होने देगें।बशर्ते वह पत्रकार अपने निजी हितों को पत्रकारिता के साथ न जोडे. जनहित सर्वोपरिय की लड़ाई लड़ने वाले पत्रकार साथियों के साथ राईस अहमद हर पल खड़ा मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.