Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


कर्नलगंज तहसील में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचा मामला

गोंडा जनपद के कार्नलगंज तहसील क्षेत्र में जमीन कब्जे को लेकर विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित पंकज कुमार सिंह पुत्र करिया सिंह, निवासी ग्राम कादीपुर परगना ग्वारीच ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।पीड़ित के अनुसार उन्होंने वर्ष 2017 में कुल 148 हेक्टेयर भूमि में से 0.081 हेक्टेयर जमीन का विधिवत बैनामा कराया था, जिस पर वह लगातार कागजी और मौके पर काबिज चले आ रहे थे। आरोप है कि करीब पांच दिन पूर्व कुछ विपक्षी लोग और पांच अज्ञात व्यक्तियों ने मिलकर ट्रैक्टर से उनकी जमीन को जोत लिया।
जब पंकज कुमार सिंह विरोध करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि उसे खेत के पास आने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई, जिससे वह भयभीत है।पीड़ित ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग को दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मामले के सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचने के बाद प्रशासन से त्वरित जांच और न्याय की उम्मीद जताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.