Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन में प्रतिसार निरीक्षक द्वारा अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन, 65 पुलिसकर्मी हुए प्रशिक्षित।



*पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन में प्रतिसार निरीक्षक द्वारा अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन, 65 पुलिसकर्मी हुए प्रशिक्षित।*

आज दिनांक 28.04.2026 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, गोण्डा परिसर में अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के संबंध में एक व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का संचालन प्रतिसार निरीक्षक श्री अजय प्रताप सिंह द्वारा किया गया, जिसमें कुल 65 पुलिसकर्मियों को अग्नि दुर्घटनाओं से निपटने एवं बचाव के तरीकों के बारे में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित नियंत्रण के उपायों का व्यावहारिक प्रदर्शन कर बताया गया। साथ ही आग लगने के कारणों, उससे बचाव के उपायों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता एवं त्वरित प्रतिक्रिया के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रतिसार निरीक्षक द्वारा बताया गया कि आग लगने की घटनाओं में घबराने के बजाय सूझबूझ से कार्य करते हुए सही तकनीक अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों को फायर सेफ्टी उपकरणों के सही उपयोग एवं प्राथमिक अग्निशमन उपायों का अभ्यास भी कराया। इस अवसर पर उपस्थित पुलिसकर्मियों ने प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी करते हुए विभिन्न परिस्थितियों में आग पर नियंत्रण पाने के तरीकों का अभ्यास किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस बल को आपातकालीन स्थितियों के प्रति अधिक सक्षम एवं सजग बनाना है, जिससे किसी भी अप्रत्याशित घटना में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा सके। अंत में प्रतिसार निरीक्षक द्वारा सभी प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु निर्देशित किया गया।

*मीडिया सेल, गोण्डा।*

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.