मनकापुर गोंडा.गैस सिलेंडर सभी उपभोक्ताओं को समय से उपलब्ध हों जिस क्रम में मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ योगी आदित्यनाथ का सीधे निर्देश है कि गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को सीधे होम डिलेवरी दी जाए।हर पैंतालीस दिन के बाद दूसरा सिलेंडर उपभोक्ता को मिलना शुनिश्चित करें गैस ऐजेंसीयां।आलम यह है कि गैस ऐजेंसी पर सुबह से लेकर शाम तक उपभोगक्ता को लायीन लगाकर अपने बारी की प्रतिक्षा करके खाली हाथ वापस होना पड़
रहा है।आखिरकार रोज सिलेंडर आ रहे।रोज वितरण भी हो रहा तब भी हजारों की भीड खत्म नहीं हो रही है कारण क्या।पेट्रोल. डीजल की किल्लत खत्म लेकिन गैस सिलेंडर की किल्लत क्यों?कहीं न कहीं सिस्टम की कमी।यदि गैस ऐंजेसी के बजाय यही सिलेंडर डिलेवरी होम आवश्यक कर दी जाए और ऐजेंसी से सिलेंडर पर रोक लग जाए तो सारे समस्याओ का समाधान स्वतः निकल सकता है।जिसके लिए शासन का निर्देश भी होम डिलेवरी का जारी है।आश्चर्य की बात यह है इस आदेश का उल्लंघन कौन कर रहा है।जो मुख्य मंत्री जी के संज्ञान का बिषय बन चुका है।खाता न बही जो गैस ऐजेंसी मालिक करें वही सही।वही जिम्मेदार अधिकारी भी रस मालायी खाने में मस्त.आखिकार मुख्य मंत्री जी के आदेश की बलि क्यों चढ़ाने मे लगें है जिम्मेदार जो मुख्य मंत्री महोदय को संज्ञान लेने
की सख्त जरूरत।
