Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


मैजापुर चीनी मिल सभागार में संयुक्त गन्ना सर्वे प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न*

मैजापुर चीनी मिल सभागार में संयुक्त गन्ना सर्वे प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न*


रिपोर्ट /महेश गोस्वामी 


माननीय गन्ना आयुक्त महोदया द्वारा जारी गन्ना सर्वेक्षण नीति के अंतर्गत शरद कालीन, द्वितीय पेड़ी एवं बसंत कालीन बुआई वाले गन्ने के सर्वेक्षण हेतु कार्मिकों का प्रशिक्षण मैजापुर चीनी मिल के सभागार में संपन्न हुआ।
यह प्रशिक्षण ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, सचिव एवं डीजीएम (केन) मैजापुर चीनी मिल श्री पी. के. प्रभात की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चीनी मिल के 56 कर्मचारी तथा गन्ना विकास परिषद मैजापुर, करनलगंज एवं गोंडा के समस्त सर्वेक्षण कर्मी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान सर्वेक्षण से संबंधित कर्मियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।
सर्वेक्षण कार्य दिनांक 1 मई 2026 से प्रारंभ होगा, जिसकी सूचना गन्ना किसानों को व्हाट्सएप एवं SMS के माध्यम से दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.