मनकापुर गोंडा.लगभग चौदह बर्षों
से अपने जमीन पर घर बनवाने को
लेकर भारत सरकार केन्द्रीय कैबिनेट विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के दरबार में कयी बार दुखहरण शर्मा ने अर्जी लगायी
उसके बाद भी उनका आसियाना आज तक नहीं बन सका।जिसके पीछे केवल वास्तविक स्थित के जानकारी से मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह को अंजान रक्खना।जिसे न्याय के दृष्टिगत कतयी सही नहीं कहा जा सकता। जी हां दुखहरण शर्मा मनकापुर नगर पंचायत जवाहर नगर के निवासी पाये जाते हैं।दुखहरण शर्मा ने अपनी पीड़ा बयां
करते हुए .अपने अश्रू को रोक नहीं
सके।उन्होने कहा राजा साहब मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह में कोई कमी नहीं लेकिन उनके जो व्यक्ति हैं उन्हें सही बात से अवगत नहीं कराते।मंत्री जी
ने हमें आदेश भी दिया.कि जांय अपना घर बनावों लेकिन जैसे मैने निर्माण शुरू किया फिर हम उन्ही के व्यक्ति के शिकार बन गये।जबकि केवल मेरे छत का कार्य बाकी था।दुखहरण शर्मा को अभी भी मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह से न्याय की आश।तेरह बर्ष पूरे भी हो चुके।मै अब बूढ़ा हो चुका हूं चलने फिरने में भी असमर्थ हूं। मुझे
आशा ही नहीं पूर्ण भरोसा है कि मुझे न्याय अवश्य मिलेगा।सारे प्रकरण पर यदि देखा जाए तो एक तरफ न्याय का भरोसा मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह से दुखहरण शर्मा को अभी भी.वहीं दूसरी तरफ सही जानकारी से मंत्री जी को अलग रक्खने वाले लोगों चक्रव्यूह से कैसे
मिलेगा आसियाना बनवाने का निर्देश जो अजब पहेली।शेष अगले अंक में
