Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


गोण्डा में भव्य दीक्षांत परेड, 497 आरक्षी बने जनसेवा के लिए तैयार

गोण्डा, 26 अप्रैल। रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में आज भव्य दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 09 माह का कठोर प्रशिक्षण पूर्ण कर 497 रिक्रूट आरक्षी जनसेवा के लिए तैयार हो गए। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में आयोजित इस समारोह में पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अमित पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया।
रिक्रूट आरक्षियों ने अनुशासन, समन्वय और आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सभी नवआरक्षियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। एसपी ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस सेवा समाज के प्रति समर्पण का दायित्व है, जिसे ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निभाना आवश्यक है।
समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को सम्मानित भी किया गया। नित्यानंद त्रिपाठी को “सर्वांग सर्वोत्तम आरक्षी” घोषित किया गया, जबकि समर पाल वर्मा और शैलेन्द्र यादव को विशेष पुरस्कार मिला। कार्यक्रम में अन्य पुलिस अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे और नवआरक्षियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.