Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


आवास विकास स्थित प्रेरणा पार्क में शिक्षक दिवस पर आम जनमानस के उत्तम स्वास्थ हेतु योग

शिक्षक दिवस पर दी योग की शिक्षा।

आवास विकास स्थित प्रेरणा पार्क में शिक्षक दिवस पर आम जनमानस के उत्तम स्वास्थ हेतु योग 
 शिविर में योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी द्वारा उपस्थित समस्त योग साधकों को योगाभ्यास करवाया साथ ही साथ उससे होने वाले अनंत लाभ के बारे में भी जानकारी दी गई I 
योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने उपस्थित समस्त योग साधकों को शिक्षक दिवस का महत्व बताते हुए कहा 
यह दिन छात्रों को अपने शिक्षकों के समर्पण और मेहनत को समझने और उनकी सराहना करने का मौका देता है। इसके अलावा शिक्षक दिवस शिक्षा के क्षेत्र में नई पीढ़ी को प्रेरित करने और शिक्षण को एक सम्मानजनक पेशे के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने का भी अवसर है। इस अवसर पर योगाचार्य ने सभी को सूक्ष्म व्यायाम,ताड़ासन, भुजंगासन, तिर्यक- ताड़ासन,वृक्षासन, सूर्य-नमस्कार आदि का अभ्यास करवाया।इसके साथ-साथ समस्त योग साधकों को उचित दिनचर्या,आहार- विहार और षट्कर्म क्रिया की जानकारी भी दी गई I 
इसी क्रम में योगाचार्य ने कहा योग हमारे सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर के सभी अंग प्रत्यंग पूर्णरुप से बलिष्ठ व निरोगी हो जाते हैं। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने शिविर के अंत में कहा योग के द्वारा मानव को अतिरिक्त उर्जा की प्राप्ति होती है। जो शिक्षा ग्रहण करने में मदद करती है। इसलिए आप सभी नियमित रूप से प्रत्येक दिन सुबह योग और दिन-भर कर्म योग जरूर करें I
शिविर में शिव पूजन, अश्वनी कुमार,मनीष दूबे,डॉ टी पी जयसवाल,डॉ राजेश श्रीवास्तव,डॉ शिव प्रताप वर्मा,विजय श्रीवास्तव,शमीम खान,सत्येंद्र, मनोज शुक्ला,संदीप, प्रतिभा,प्रमिला,रश्मि टण्डन,रूपाली टंडन,नित्या सिंह,पूनम दूबे,बिंदु पांडे,जया सहित अन्य योग साधक मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.