*उत्कृष्ट कार्य करने वाले 100 से अधिक शिक्षक को किया सम्मानित...*
गोण्डा! देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रख्यात शिक्षाविद महान दार्शनिक भारतीय संस्कृति के संवाहक भारतरत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर प्रत्येक वर्ष मनाये जाने वाले शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शहर के प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थान शिवा कंपटीशन हब एवं लाइब्रेरी में शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न संवर्ग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 100 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ रामचंद्र DIOS, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर आर के पांडे प्राचार्य LBS PG कॉलेज गोंडा, डॉ ओपी मिश्रा पूर्व प्राचार्य एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर व पूर्व सदस्य उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग और श्रीअतुल कुमार तिवारी BSA गोण्डा उपस्थित रहे! अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की इसके बाद सरस्वती वंदना सीमा यादव और स्वागत गीत मीनू वर्मा द्वारा प्रस्तुत की गई!
संस्थान के संस्थापक व प्रबंधक डॉ अजय पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा की हमारे देश की संस्कृति में शिक्षकों की तुलना ईश्वर से की गयी है और शिक्षक दिवस के अवसर पर इनका सम्मान करना सौभाग्य का विषय है आदि काल से हीं शिक्षकों के समक्ष तरह-तरह की चुनौतियां आती रही हैं और शिक्षकों ने अपनी योग्यता और समर्पण से उन चुनौतियों का सामना किया है वर्तमान में टेट को लेकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के एक आदेश से शिक्षकों के समक्ष पुनः एक चुनौती आ गयी है ऐसे में हमारी संस्था ऐसे शिक्षक जिन्हे आगामी टेट की परीक्षा देनी है उनके साथ खड़ी है और हर संभव मदद करने के लिए तैयार है शीघ्र हीं सेवारत शिक्षकों के लिए टेट और सीटेट का पृथक विशेष बैच चलाया जायगा!
*संस्था के तीन पुस्तकों का हुआ विमोचन*
कार्यक्रम में डॉ अजय पाठक द्वारा लिखित यूपीटीईटी और सीटेट के लिए प्रैक्टिस सेट एवं संस्थान के शिक्षकों द्वारा लिखित गणित और तर्कशक्ति की पुस्तक का विमोचन प्रोफेसर आरके पांडे प्राचार्य एलबीएस पीजी कॉलेज, रामचंद्र जिला विद्यालय निरीक्षक, अतुल कुमार तिवारी बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया!
कार्यक्रम में अवसर पर राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों का भी सम्बोधन हुआ जिसमे राखाराम गुप्ता और सुनील आनंद ने अपने अनुभव साझा किए, तत्पश्चात सभी अतिथियों ने वहां उपस्थित प्रत्येक शिक्षक को सम्मानित किया और उन्हें अपने आशीर्वचन दिए! इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉ अजय पाठक, डॉ विष्णु शंकर तिवारी श्री अरुण मिश्र संजू मिश्रा इमरान सर सुमित सर दिव्यांशु सर सानू मन्नू सर अरविंद सर गिरिजेश सर आदित्य, अरुण ओझा, राज शर्मा, उमेश शुक्ल छात्र संघ अध्यक्ष आशीष शंकर मिश्र सुबोध मिश्रा मैन प्रोफेसर रेखा शर्मा प्रोफेसर अरविंद शर्मा वरिष्ठ पत्रकार जानकी शरण द्विवेदी एवं विष्णु शंकर शुक्ल, युवा पत्रकार सत्यम मिश्र एवं सैकड़ो की संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे!
