Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


सरयू नहर खंड दो परियोजना की इटवा -रजवाहा के सोनौली माइनर पर जे,सी बी/पोकलैंड मशीन से हो रहा है कार्य* *"ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से जांच कराने की मांग*

*सरयू नहर खंड दो परियोजना की इटवा -रजवाहा के सोनौली माइनर पर जे,सी बी/पोकलैंड मशीन से हो रहा है कार्य*  *"ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से जांच कराने की मांग* 


 बलरामपुर के
सादुल्लाह नगर( बलरामपुर)  
सरयू नहर खंड दो परियोजना की इटवा - रजवाहा के सोनौली माइनर  पर जे सी बी/पोकलैंड  मशीन से कार्य  कराया  जा रहा  है 
 ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से  शिकायत  किया  है । 
विकास क्षेत्र रेहरा बाजार के इटवा -रजवाहा के सोनौली माइनर पर हेड से टेल तक  जे सी बी /पोकलैंड मशीन से कार्य कराया  जा रहा हैं  । अवर अभियंता व कार्य दाई संस्था के मिलीभगत से मानक के खिलाफ कार्य कराकर  सरकारी धन  की क्षति  के साथ नहर कटने से पानी आने से किसानों  के फसल में पानी भरने का भय बना हुआ हैं।  
ग्रामीणों का आरोप है कि विशम्बर पुर से अहरौली चैनेज तक व सादुल्लाहनगर से अलाऊद्दीन पुर व कमलापुर  में सोनौली माइनर  पर टेंडर  बाहर से मिट्टी(  क्रेज की मिट्टी  ) होने के बाद भी कार्य दाई संस्था द्वारा अगल बगल व माइनर के अंदर की मिट्टी निकालकर मिट्टी की पटाई कराई जा रही  है सरकार  की मंशा को चूना लगाया  जा रहा  वही पानी आने नहर कटने का भय बना हुआ  है । पूर्व  में माइनर मानक खिलाफ  बनाया गया है  जिससें  किसानों  की  हजारों एकड़ फसल धान ,गेहूं व  गन्ना  खराब हो चुके है । लोगों का कहना है कि नहर पुनः रिपेयरिंग  होने से आश जगी थी लेकिन कार्य पुराने ढर्रे से होने के  किसान  दु:खी है । 
राधेश्याम श्रीवास्तव ,रमेश कुमार, लालजी वर्मा, रामसिंह वर्मा,संतोष मिश्रा, नंदकिशोर ,गंगाराम ,हकीम,यादव ,मनसालाल, रोहित, घिराऊ ,संतराम ,राजेश ,रंजनीश ,कलीम ,आरजू ,मो हसन , राहुल  ,प्रमोद कुमार व प्रीतम तिवारी, अश्विनी कुमार ने बाहर से मिट्टी लाकर मानक के अनुसार  सोनौली माइनर पर कार्य कराने की मांग की है । 
अधिशासी अभियंता खण्ड दो गोण्डा राधा  मोहन  ने बताया कि जांच किया जायेगा  अगर जे सी बी मशीन से कार्य  करते पाए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.