जिला विज्ञान क्लब गोंडा द्वारा मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया गीता इंटरनेशनल स्कूल गोंडा में
भारत देश के देशज ज्ञान और विज्ञान को बढ़ावा एवं उसमें नवाचार करके हम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं उक्त बातें जिला विज्ञान क्लब गोंडा द्वारा गीता इंटरनेशनल स्कूल गोंडा के सभागार में आयोजित मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए देवीपाटन मंडल आयुक्त श्री योगेश्वर राम मिश्र ने कही विशिष्ट अतिथि एडीएम श्री चंद्रशेखर, श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रविंद्र कुमार पांडेय एवं जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव रहे। निर्णायक की भूमिका में साकेत पीजी कॉलेज अयोध्या के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अरविंद कुमार शर्मा, एमएलके पीजी कॉलेज के डॉ वसंत कुमार गुप्ता ,राजकीय महाविद्यालय श्रावस्ती के निर्देश कुमार रवि एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के बीसीए विभाग के असि प्रो इंजीनियर अभय कुमार द्विवेदी रहे वही जिला समन्वयक बहराइच डॉ एन के शुक्ला, बलरामपुर के जिला समन्वयक सर्वजीत वर्मा एवं श्रावस्ती से श्रीनिवास तिवारी अपने-अपने जिले के बच्चों के साथ प्रदर्शनी के सफल संयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका में रहे। मंच संचालन नोडल समन्वयक देवीपाटन मंडल डॉ रेखा शर्मा ने किया। जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राकेश कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं देश के विकास में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के महत्व पर प्रकाश डाला वहीं गीता इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक श्री रंगेश अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया देवीपाटन मंडल के चारों जिलों गोंडा ,बलरामपुर ,बहराइच, श्रावस्ती से कुल 60 प्रोजेक्ट प्रदर्शनी में लगाए गए थे सभी बच्चों के प्रोजेक्ट को अतिथियों एवं सभी शिक्षकों ने सराहा। प्रदर्शनी में शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज गोंडा के उदित मिश्रा प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल रहे जिन्हें प्रमाण पत्र ,स्मृति चिन्ह एवं ₹10000 नगद पुरस्कार स्वरूप दिया गया वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज इटियाथोक गोंडा के अभिषेक कुमार कश्यप सफल रहे इन्हें स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं ₹7000 कैश प्राइज दी गई , तृतीय स्थान प्राप्त करने में भी इसी विद्यालय की विद्या शुक्ला सफल रही जिन्हें स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं ₹5000 प्रदान कर सम्मानित किया गया। जीआईसी गैसरी बलरामपुर की सोनाली चौरसिया एवं आर एल शांति पब्लिक इंटर कॉलेज बलरामपुर की काव्या को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप ₹2000 प्रदान किए गए।
उक्त कार्यक्रम में प्रवक्ता एस सी जायसवाल विज्ञान प्रदर्शनी के प्रभारी रहे एवं सभी अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण एवं बुके भेंट करके किया वहीं रितेश अग्रवाल,एकेडमिक डायरेक्टर गीता इंटरनेशनल स्कूल विमल राय ,नीलम अग्रवाल,ज्ञानेश कुमार गुप्ता,रामस्वरूप पांडे, प्रदीप पांडे, अल्पना तिवारी, ध्वनि ,जगत नारायण यादव, राजवर्धन श्रीवास्तव, विष्णु कुमार शुक्ला, इश्तियाक अहमद, उमेश त्रिपाठी ,मालिक राम, कृष्ण कुमार पाल ,चंद्र भूषण सिंह, अखिल तिवारी, अभिषेक अवस्थी ,राज बाबू तिवारी, अंशुमान मिश्रा का सहयोग सराहनीय रहा ।
