Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


परसपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-



*परसपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-*
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना परसपुर पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक 19.07.2023 को दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त-अशोक कुमार गुप्ता को डेहरास चैराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त द्वारा अपने परिजनों के साथ मिलकर वादी पारस नाथ गुप्ता पुत्र स्व0 रक्षाराम गुप्ता नि0 वार्ड नं0 09 अंजही मोहल्ला नगर पंचायत परसपुर थाना परसपुर जनपद गोण्डा की पुत्री को दहेज के प्रताड़ित किया जाता  था। जिससे वादी की पुत्री ने प्रताड़ना से तंग आकर दिनांक 05.07.2023 को फांसी लगा ली थी जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना परसपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. अशोक कुमार गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता नि0 ग्राम बसौना थाना रानीपुर जनपद गोण्डा।

*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0-296/23, धारा 498ए,304बी भादवि 3/4 डी0पी0 ऐक्ट थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

*गिरफ्तार कर्ता टीम-*
उ0नि0 दिनेश सिंह मय टीम।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.