*‘ऑपरेशन कनविक्शन’ के तहत प्रभावी पैरवी से हत्या के आरोपी 02 अभियुक्तों को हुई आजीवन कारावास व रूपए 50-50 हजार के अर्थदण्ड की सजा-*
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशन व पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ जिसकी मॉनीटरिंग स्वयं पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा प्राथमिकता से करते हुए प्रभावी पैरवी कराई गई जिसके फलस्वरूप हत्या करने के आरोपी अभियुक्तो को सश्रम आजीवन कारावास व रु0 50- 50 हजार के अर्थदण्ड की सजा कराने में सफलता प्राप्त हुई ।
दिनांक 04.08.2017 को थाना को0मनकापुर क्षेत्र के अन्तर्गत एक हत्या जैसी जघन्य घटना घटित हुई थी जिसमे पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर आरोपी अभियुक्तगण 01. विजय प्रताप वर्मा 02. शीला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मॉनिटरिंग सेल व थाना को0मनकापुर के पैरोकार मुख्य आरक्षी मधुसूदन सिंह के द्वारा निरंतर की गई सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप उक्त अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय अपर एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट गोण्डा ने सश्रम आजीवन कारावास व रुपये 50-50 हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
*अभियुक्तगण का नाम पता-*
01. विजय प्रताप वर्मा पुत्र ध्रुव नारायण वर्मा निवासी भगधरवा मौजा सतीया थाना मनकापुर जनपद गोंडा
02. श्रीमती शीला पत्नी राजू वर्मा निवासी भगधरवा मौजा सतीया थाना मनकापुर जनपद गोंडा
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0- 327/2017, धारा 302, 201 भा0द0वि0 थाना को0मनकापुर जनपद गोण्डा।
