कटरा बाजार /थाना कटरा बाजार में आज दिनांक 18.07.2023 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक गोण्डा महोदय के निर्देशानुसार थाना कटरा बाजार के प्रांगण में आगामी त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत श्रीमान उप जिलाधिकारी महोदय व क्षेत्राधिकारी महोदया करनैलगंज के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा बाजार द्वारा अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत कटरा की उपस्थिति में पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गयी। जिसमें पीस कमेटी के सदस्यगण,तजियादार व धर्मगुरु, संभ्रान्त व्यक्ति व मीडिया कर्मियों ने प्रतिभाग किया। मौके पर थाना स्थानीय पर मौजूद समस्त अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे। मीटिंग में सभी ताजियादारो से त्यौहार से सम्बन्धित समस्याओ को पूछकर निस्तारण करने का आश्वाशन दिया गया तथा त्यौहार के दृष्टिगत शासन के आदेशों निर्देशों से अवगत कराया गया तथा त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई। इसके साथ ही साथ ग्राम बीरपुर, टेपरा, मझौवा ,कस्बा कटरा बाजार में ताजियादारों के साथ ताजिया निकलने वाले रास्तों का भ्रमण किया गया*
