महेश गोस्वामी की रिपोर्ट 9839412404
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि आगामी 1 नवंबर, 2021 से 30 नवंबर, 2021 के मध्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम नियत किया गया है। उन्होंने बताया कि अर्हता आगामी 1 जनवरी 2022 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के साथ आगामी 20 अक्टूबर, 2021, अपराहन 2:00 बजे, कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आहूत की जायेगी।
