महेश गोस्वामी की रिपोर्ट 9839412404
हरैया सतघरवा / बलरामपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के बल्दीडीह गांव निवासी कृष्ण प्रकाश शुक्ला उर्फ पप्पू भाजपा के पूर्व मंडल मंत्री महाराजगंज तराई एवं वर्तमान में भाजपा सेक्टर संयोजक धामपुर के पद पर कार्य करते थे इसके अलावा, मृतक कृष्ण प्रकाश शुक्ला आयु करीब 35 वर्ष पुत्र दीनानाथ शुक्ला प्रधान प्रतिनिधि हैं पूर्व में पंचायत चुनाव लड़ चुके हैं जिसमें राजेश कुमार यादव महन्थ से पराजित हो गए थे अभी हाल ही पंचायत चुनाव में ओबीसी के लिए आरक्षित था जिसमें केपी शुक्ला ने अपना प्रत्याशी मेहीलाल चौहान को खड़ा किया था जिसमें मेहीलाल चुनाव जीते वर्तमान में केपी शुक्ला प्रधान प्रतिनिधि हैं मृतक के भाई राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि करीब 9 माह पूर्व केके शुक्ला को गोली मारा गया था जिसमें जितेंद्र पांडे जेल गए थे जमानत से इस समय वह बाहर हैं आज करीब 11:00 बजे दिन में के पी शुक्ला भड़सहिया बाजार से वापस अपने गांव बल्दीडीह आ रहे थे कि कुसमहवा और भड़सहिया के बीच महंत भट्टे के पास ट्रैक्टर से ठोकर मारा केपी शुक्ला मौके से जान बचाकर धान के खेत में भागने लगे तो ट्रैक्टर से खदेड़ कर ट्रैक्टर से कुचल कर मार डाला मौके से ट्रैक्टर तथा आरोपी द्वारा प्रयुक्त किया गया मोटरसाइकिल बरामद हुआ है सूचना मिलते ही क्षेत्रवासी ने भड़सहिया बाजार में शव को रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिए तथा पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए लोगों का कहना है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जाएंगे तब तक सो को नहीं उठा दिया जाएगा मौके पर पुलिस बल मौजूद है प्रभारी निरीक्षक हरैया जय देव दुबे ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी भीड़ को काबू करने के लिए कई थाने की पुलिस मौजूद है मृतक अपने पीछे दो लड़के तथा एक लड़की छोड़ गया हैं।
