Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


*विधिक सेवा / सहायता गतिविधियों के आयोजन व व्यापक प्रचार - प्रसार के प्रथम चरण के अभियान में लगभग सभी 1818 गांवों को किया गया कवर*


महेश गोस्वामी की रिपोर्ट 9839412404
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री के० पी० सिंह ने बताया कि मा० जनपद न्यायाधीश श्री मयंक कुमार जैन के मार्गदर्शन व निर्देशन में जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में आजादी का अमृत महोत्सव अभियान में विधिक सेवा / सहायता गतिविधियों के आयोजन व व्यापक प्रचार - प्रसार हेतु गांव ब्लाक , तहसील एवं जिले स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रथम चरण के अभियान में लगभग सभी 1818 गांवों को कवर किया गया। विधिक शिविर व पम्पलेट के माध्यम से विधिक सेवा / सहायता गतिविधियों से लोगों को जागरूक भी किया गया। जिलाधिकारी से प्राप्त आख्यानुसार 113362 , जिला पूर्ति अधिकारी से प्राप्त आख्यानुसार 611104, मुख्य चिकित्सा अधिकारी से प्राप्त आख्यानुसार 27270 व स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 15526 लोगों को विधिक शिविर व पम्पलेट के माध्यम से विधिक सेवा / सहायता गतिविधियों से जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि अमृत महोत्सव के अभियान में विधिक सेवा / सहायता गतिविधियों का जनसम्पर्क अभियान का द्वितीय चरण आगामी 20 अक्टूबर, 2021 व 21 अक्टूबर, 2021 तक तथा तृतीय चरण का अभियान दिनांक 25 अक्टूबर, 2021 से दिनांक 03 नवंबर, 2021 तक किया जाना है, जिसमें जिले . तहसील , ब्लाक व ग्राम पंचायत स्तर पर आशा बहुओं , आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों , लेखपाल , पराविधिक स्वयं सेवकों , समाज सेवकों , छात्रों आदि को शामिल करते हुए टीमों का गठन किया गया है । सचिव श्री सिंह द्वारा यह भी बताया गया कि आजादी के अमृत महोत्सव का उद्देश्य भारत के संविधान में जनसामान्य के जीवन व व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन रोकने के लिए मौलिक अधिकार दिया गया है । जनपद के समस्त जनमानस तक विधिक सेवा / सहायता गतिविधियों को जागरूक करना है । आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान डोर टू डोर पम्पलेट वितरण कर जनसम्पर्क अभियान के प्रथम चरण में लगभग सभी 1818 गांवों को कवर किया गया। जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में आजादी का अमृत महोत्सव अभियान में विधिक सेवा / सहायता गतिविधियों के आयोजन व व्यापक प्रचार - प्रसार हेतु गांव ब्लाक , तहसील एवं जिले स्तर पर सार्वजनिक राशन की दुकानदारों , आशा बहुओं , आंगनबाडी कार्यकत्रियों , लेखपाल , पराविधिक स्वयं सेवकों , समाज सेको छात्रों सरकारी / अर्द्धसरकारी कर्मचारियों , शिक्षित व्यक्तियों आदि का सहयोग रहा तथा इस जनसम्पर्क अभियान में पम्पलेट वितरण कर लगभग बत्तीस लाख लोगों को विधिक सेवा एवं सहायता गतिविधियों से जागरूक किया जा रहा है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.