Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत नि:शुल्क कोचिंग के लिए पंजीकरण प्रारंभ*

 आयुक्त, देवीपाटन मंडल श्री एस0वी0एस0 रंगाराव ने बताया है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु नि:शुल्क कोचिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आगामी 20 अक्टूबर, 2021 तक किया जा सकता है। उन्होंने बताया है कि सिविल सेवा/ राज्य सिविल सेवा (प्रा0) परीक्षा, जे0 ई0ई0 नीट,एन0डी0ए0/ सी0डी0एस0 के लिए प्रतियोगी छात्र आवेदन के लिए www.abhguday.up.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करते हुए आवेदन कर सकते है। प्रवेश परीक्षा में सफल छात्रों को निःशुल्क कोचिंग मंडल के अंतर्गत करायी जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी उप निदेशक समाज कल्याण ने बताया कि आयोजित होने वाले वाली प्रवेश परीक्षाओं की तिथि के लिए तिथि निर्धारण के क्रम में प्रवेश के लिए जे0ई0ई0 परीक्षा आगामी 21 अक्टूबर, 2021 को अपराहन 2:00 से 3:30 बजे तक, नीट के लिए 22 अक्टूबर, 2021 को अपराहन 2:00 बजे से 3:30 बजे तक, एन0डी0ए0/ सी0डी0एस0 के लिए 25 अक्टूबर, 2021 को अपराहन 2:00 से 3:30 बजे तक, सिविल सेवा/ राज्य सिविल सेवा (प्रा0) परीक्षा के लिए 26 अक्टूबर, 2021 को अपराहन 2:00 से 3:30 बजे तक होगी। उप निदेशक, समाज कल्याण ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम वेबसाइट पर प्रकाशित करने की अनुमानित तिथि आगामी 29 अक्टूबर, 2021 एवं कोचिंग सत्र् संचालन की संभावित तिथि आगामी 15 नवंबर, 2021 है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.