Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत की मांग, सपा ने एसडीएम को सौंपा चार सूत्रीय मांगपत्र

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत की मांग, सपा ने एसडीएम को सौंपा चार सूत्रीय मांगपत्र

गोण्डा। पिछले कई दिनों से हो रही तेज बारिश और आंधी से तरबगंज विधानसभा क्षेत्र में फसलों को हुए नुकसान तथा बिजली आपूर्ति बाधित होने को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उप जिलाधिकारी को चार सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं सपा के वरिष्ठ नेता रामभजन चौबे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के.टी. तिवारी, विजय सिंह टिंटू, प्रदेश सचिव दिनेश यादव, जिला उपाध्यक्ष, सपा नेता मनोज चौबे तथा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र सभा विवेक सिंह बाबा के नेतृत्व में दिए गए मांगपत्र में कहा गया कि तेज हवाओं, आंधी और भारी बारिश से तहसील एवं विधानसभा क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हुआ है।

सपा नेताओं के अनुसार नगर-कस्बों के साथ सरयू तटवर्ती मांझा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जलभराव से आवागमन बाधित है। वहीं मवेशियों के लिए चारे की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। बारिश और तेज हवाओं के कारण गन्ना, धान एवं मक्का की फसलें गिरने से किसानों को आर्थिक क्षति हुई है।

मांगपत्र में प्रभावित किसानों को फसल क्षति के आधार पर अनुदान दिलाने, जलभराव से गिरे फूस के आवास एवं पशुशालाओं के पीड़ित परिवारों को राहत देने, तेज हवाओं से गिरे पेड़ों को हटाकर बाधित मार्गों को बहाल कराने तथा विद्युत खंभे गिरने से ठप बिजली आपूर्ति को जल्द बहाल कराने की मांग की गई।

इस दौरान देव मणि तिवारी, अंकुर तिवारी, रिंटू सिंह, रोहित चौबे, धर्मेंद्र तिवारी, दिलीप पांडे, सूबेदार चौबे, बृजेश चौबे, कालिका प्रजापति समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.