गोंडा l श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के ललिता शास्त्री सभागार में बी.सी.ए. के छात्र छात्राओं हेतु सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कैरियर काउंसलिंग द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कैरियर के विभिन्न अवसरों एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के क्षेत्र में उपलब्ध भविष्य की संभावनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान करना रहा l कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए
करियर काउंसलिंग सेल के समन्वयक शिशिर त्रिपाठी ने सकारात्मक दृष्टिकोण एवं लगन एवं के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए उत्प्रेरित करते हुए कहा सही समय पर प्राप्त मार्गदर्शन विद्यार्थियों को भविष्य के लिए उचित निर्णय लेने में सहायता करता है।
बी.सी.ए. विभाग के विभागाध्यक्ष ई. अभय द्विवेदी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला l
डॉ स्मृति शिशिर ने मंच संचालन किया वहीं शुभम शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया l
कार्यक्रम में डॉ. संदीप सही और हरीश दूबे का सहयोग सराहनीय रहा।
विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए विशेषज्ञों के साथ संवाद किया और अपनी जिज्ञासा का समाधान किया l
डॉ रेखा शर्मा
मीडिया प्रभारी
श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा
