Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


प्राचीन भारतीय चिकित्सा विज्ञान एवं आयुर्वेद की महत्ता पर हुआ ज्ञानवर्धक कार्यक्रम

गोण्डा, श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग एवं कृषि संकाय के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय ज्ञान परंपरा समिति द्वारा ललिता शास्त्री सभागार में “प्राचीन भारतीय चिकित्सा विज्ञान एवं आयुर्वेद की महत्ता” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेद के ज्ञान एवं महत्व पर प्रकाश डाला l कार्यक्रम में दोनों विभागों के लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अलका पाण्डेय, अध्यक्ष, SCPM कॉलेज द्वारा दीप प्रज्ज्वलित एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया । अपने संबोधन में उन्होंने आयुर्वेद को मानव जीवन का महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए भारतीय चिकित्सा परंपरा की वैज्ञानिकता, उपयोगिता एवं प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. वैभव श्रीवास्तव (BAMS, MD आयुर्वेद) ने पीपीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को आयुर्वेद के मूल सिद्धांतों की जानकारी दी विशेष रूप से वात, पित्त एवं कफ के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया आयुर्वेद में मानव शरीर एवं स्वास्थ्य को समझने के लिए इनका विशेष महत्व है। विशिष्ट अतिथि अभिजीत दूबे, निदेशक, SCPM ने भारतीय संस्कृति एवं चिकित्सा परंपरा के विभिन्न आयामों पर अपने विचार व्यक्त किए l भारतीय ज्ञान परंपरा समिति के समन्वय ए प्रोफेसर मंसाराम वर्मा ने विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा पर गर्व करने एवं ज्ञानवर्धन करते हुए अपने देशज ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उत्प्रेरित किया l कार्यक्रम की संयोजक डॉ. रेखा शर्मा ने विद्यार्थियों को विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के बारे में जानकारी देते हुए प्राकृतिक चिकित्सा, एक्यूपंक्चर, सिद्ध, यूनानी एवं एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति का परिचय और उनके अलग-अलग अर्थ एवं स्वरूप को सरल भाषा में समझाया।

कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन डॉ. करुणेश कुमार दूबे ने किया। ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर जामनगर गुजरात जो डब्लू एच ओ द्वारा स्थापित एक वैश्विक संस्था है की कर प्रणाली पर प्रकाश डाला l अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रो. जयशंकर तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अनुशासन व्यवस्था डॉ. विनय पाण्डेय एवं डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में रही l इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. घनश्याम द्विवेदी, डॉ. श्रीकांत, डॉ. संजय वर्मा, डॉ. स्मिता, डॉ. प्रियंका, श्री कृष्णमोहन त्रिपाठी, श्री ड्रिंकल यादव, श्री मायाराम यादव, श्री अमित द्विवेदी का सहयोग सराहनीय रहा l कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने प्राचीन भारतीय चिकित्सा विज्ञान एवं आयुर्वेद के विभिन्न पक्षों को समझा तथा भारतीय ज्ञान परंपरा की समृद्ध विरासत से परिचित हुए। कार्यक्रम में कुल 410 छात्र-छात्रा उपस्थित रहे 


डॉ रेखा शर्मा 
मीडिया प्रभारी
 श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.