Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


वामा सारथी संघ के तत्वावधान में रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा स्थित बहुउद्देश्यीय हॉल में हरियाली तीज के पवन पर्व के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन, महिलाओं और बच्चों ने बिखेरें रंग

गोण्डा। आज दिनांक 15.08.2026 को वामा सारथी संघ के तत्वावधान में रिजर्व पुलिस लाइन, गोण्डा स्थित बहुउद्देशीय हाल में हरियाली तीज के पावन पर्व के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वामा सारथी संघ की अध्यक्ष डॉ. तनवी जायसवाल ने की,  आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के पारंपरिक पर्व तीज के उल्लासपूर्ण वातावरण को साझा करना, महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना तथा पुलिस परिवारों के बीच आपसी सौहार्द एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना रहा। इस सांस्कृतिक संध्या में पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों द्वारा विविध रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें मेहंदी प्रतियोगिता, सिंगिंग, डांसिंग, कविता-पाठ, फैशन शो आदि प्रमुख रहे। प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से पारंपरिक लोक गीतों और नृत्यों की प्रस्तुति ने तीज पर्व की सांस्कृतिक महत्ता को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक तीज गीतों व उत्सवधर्मी वातावरण के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थितजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन वामा सारथी संघ की ओर से महिलाओं एवं पुलिस परिवारों के लिए एक सशक्त सामाजिक-सांस्कृतिक मंच के रूप में अपनी पहचान को और भी सुदृढ़ करता है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.