Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


गोण्डा में निजी वाहनों के लिए नई ‘BU’ सीरीज शुरू, फैंसी नंबरों की बुकिंग जल्द

गोण्डा। परिवहन कार्यालय गोण्डा में वर्तमान में चल रही निजी वाहनों की पंजीयन सीरीज समाप्त होने के बाद अब नई ‘BU’ सीरीज प्रारम्भ करने की अनुमति प्रदान की गई है। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) गोण्डा आर.सी. भारतीय ने पंजीयन अधिकारी के रूप में शासन द्वारा प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए जनपद गोण्डा में निजी वाहनों के पंजीयन हेतु नई ‘BU’ सीरीज शुरू किए जाने की अनुमति दी है।

परिवहन विभाग की नई सीरीज शुरू होने से निजी वाहन स्वामियों को अपने वाहनों के लिए पसंदीदा एवं फैंसी नंबर प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। विभाग की ओर से जनसामान्य से अपील की गई है कि इच्छुक वाहन स्वामी परिवहन विभाग के पोर्टल के माध्यम से अपने पसंदीदा फैंसी नंबरों की बुकिंग कर सकते हैं।

नई सीरीज को लेकर वाहन स्वामियों में उत्साह है। परिवहन विभाग ने सभी संबंधित लोगों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत पोर्टल के माध्यम से नंबर बुक करने का अनुरोध किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.