Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


*झूलेलाल महोत्सव में हुआ फैंसी ड्रेस एवं फैशन शो का आयोजन*


                    गोंडा में चल रहे झूलेलाल महोत्सव में फैंसी ड्रेस एवं फैशन शो का आयोजन किया गया। सिंधी समाज के प्रवक्ता किशन राजपाल ने बताया कि कार्यक्रम में सबसे पहले प्रभु झूलेलाल की आरती की गई। उसके बाद लाल साईं का पांजड़ा का गायन किया गया । उसके पश्चात फैंसी ड्रेस एवं फैशन शो की शुरुआत की गई। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 2 साल से लेकर 7 साल के बच्चों ने एवं फैशन शो में 7 साल से लेकर 10 साल तक के बच्चों ने भाग लिया। सिंधी समाज के लोग अपने ही बच्चों की प्रस्तुति देखकर गदगद हो गए। सभी बच्चों ने एक से बढ़कर एक तरीके से अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में पल्लव (अरदास) का गान हुआ। उसके बाद सभी ने भंडारे का प्रसाद लिया।
           इससे पहले प्रातः 9:00 बजे सिंधी समाज के मुखिया श्री जयराम दास लधवानी व राजकुमार ठक्कुर के नेतृत्व में स्थानीय श्री झूलेलाल सिंधी धर्मशाला में झंडा रोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज की ओर से मिष्ठान का वितरण किया गया।
                 फैंसी ड्रेस में रजत लखमानी, ख्याति राहुजा,परम सिन्धी, सिंधुजा, दिव्यांश, ध्यान खत्री, तनीषा लालवानी, अक्षरा मनध्यान, जयति चेनानी, इशिता ठक्कुर, हार्दिक वलेचा, वैभवी कलानी फैशन शो में निधि राहुजा, मान्यता, पार्थ, जिया, कृपा, महर कालानी, दिशु लालवानी, अवनी नेभानि, युवराज जसवानी, शिवन्या ठक्कूर के अलावा मान्यता पार्थ कृपा जिया वैभवी सिंधुजा मैं 15 अगस्त के अवसर पर नृत्य प्रस्तुति दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.