Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


भैरमपुर में मानसून प्लांटिंग का सफल आयोजन, उन्नत गन्ना प्रजातियों को अपनाने पर जोर



वैज्ञानिक तकनीक से गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को किया गया जागरूक, वर्टिकल मेथड से कराई गई बुवाई

गोण्डा। ग्राम भैरमपुर के कैथोला जोन में कृषक श्री दीनानाथ के खेत पर ग्राम स्तरीय मानसून प्लांटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान को.ल.ख. 14201 गन्ना प्रजाति की मानसून प्लांटिंग सफलतापूर्वक कराई गई। इस अवसर पर यूनिट मैजापुर, रीजन-1 के अधिकारियों एवं किसानों की मौजूदगी रही।कार्यक्रम में डीजीएम (केन) श्री पी.के. प्रभात, सीडीओ श्री सन्दीप पाण्डेय, सीएफए आशीष कुमार एवं सुमित मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। अधिकारियों ने किसानों को मानसून में गन्ने की बुवाई के फायदे तथा वैज्ञानिक खेती की आधुनिक तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।अधिकारियों ने किसानों को उन्नत बीज प्रजातियों के चयन, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, समय पर सिंचाई, खरपतवार नियंत्रण और वैज्ञानिक विधियों से गन्ने की उत्पादकता बढ़ाने के उपाय बताए। किसानों को बेहतर उपज एवं गुणवत्ता के लिए को.ल.ख. 14201 तथा सीओ-0118 जैसी उन्नत एवं अधिक उत्पादन देने वाली गन्ना प्रजातियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के दौरान कृषक के खेत में एक लाइन वर्टिकल मेथड से गन्ने की बुवाई भी कराई गई। अधिकारियों ने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही चीनी मिल के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर गुणवत्तापूर्ण गन्ना उत्पादन करने का संदेश दिया गया।
मानसून प्लांटिंग कार्यक्रम को किसानों के लिए उपयोगी बताते हुए अधिकारियों ने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से गन्ने की खेती करने से उत्पादन एवं गुणवत्ता दोनों में सुधार लाया जा सकता है। कार्यक्रम में किसानों ने भी आधुनिक गन्ना उत्पादन तकनीकों को अपनाने में रुचि दिखाई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.