Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगाने वाला नामित अभियुक्त गिरफ्तार

कटरा बाजार, गोण्डा। थाना कटरा बाजार पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में नामजद वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देश पर महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी करनैलगंज के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजीव कनौजिया की टीम ने कार्रवाई करते हुए संजय कुमार पुत्र रामचन्दर, निवासी ग्राम पहाड़ापुर, थाना कटरा बाजार, उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक मामले में थाना कटरा बाजार पर मु0अ0सं0 194/2026, धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना 11 अगस्त 2026 की बताई गई है, जबकि पुलिस को इसकी सूचना 13 अगस्त को मिली। पुलिस टीम ने अभियुक्त को रामगढ़ नहर पुलिया, ग्राम पहाड़ापुर के पास से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक राजीव कनौजिया, कांस्टेबल राजकुमार तथा महिला कांस्टेबल पूजा कुशवाहा शामिल रहीं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय रवाना कर दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.