मनकापुर गोंडा। मनकापुर विधान सभा की सबसे बड़ी जन समस्या
मनकापुर कटी तिराहे रेलवे समपार
फाटक पर जाम के संकट से सभी लोग जूझ रहे थे। गौरतलब हो कि इस समपार रेलवे गेट को लेकर लोगों मे बहुत गहरा आक्रोश भी व्याप्त था।लेकिन इस गंभीर बिषय
पर भारत सरकार केन्द्रीय कैबिनेट विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह की पैनी नजर बनी रही।दिलचस्प बात यह है कि मसकनवां ओवर व्रिज पास होने के बाद लोगों मे इस ओवर व्रिज को लेकर लोगों में काफी असंतुष्टि दिख रही थी लेकिन गोन्डा सासंद इस बात को समझ चुके थे ।उन्होने किक्रेट बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की भांति बाउंड्री लायीन पार सिक्सर लगा ही दिया।दूसरा ओवर व्रिज मनकापुर के लिए मंजूर करवा दिया।जिस खबर को सुनते ही समूचे विधान सभा में खुशी की लहर दौड गयी।जिस कार्य को असली विकास का नाम दिया जायेगा।
