संतोष कुमार शुक्ला
मनकापुर गोंडा- छात्राओं का परीक्षा केंद्र 100 किलोमीटर से ज्यादा होने पर परीक्षा देने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, मनकापुर की छात्रा पूजा मनमोहिनी ने बताया कि वाहन से सुबह 9:00 बजे घर से निकलने के बावजूद रास्ते में जगह जगह जाम लगने के कारण परीक्षा केंद्र पर 1:50 बजे पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बहराइच पहुंची जिसे गेट के अंदर जाने से रोक दिया गया काफी विनती करने के बावजूद प्रवेश नहीं दिया गया जिससे निराश होकर घर लौटना पड़ा, कई और बच्चे विलंब की वजह से प्रवेश नहीं पा सके जो फफक कर वहीं रोने लगे और निराश होकर घर चले गए। छात्राओं का कहना है कि हमारा परीक्षा केंद्र जनपद स्तर पर होना चाहिए जिससे परीक्षा देने में हमें आसानी हो दूसरे जनपद में परीक्षा केंद्र होने पर हमें भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। गौरतलब यह है कि गैर जनपद सेंटर को छात्र अकेले झेल सकता है।परन्तु छात्राओं को गैर जनपद की यात्रा करने मे किन किन मुसीबतों का समाना करना पड़ता है जो या तो छात्रा जानती है या उनके अभिवावक।जिस अव्यवस्था पर शासन को विचार करने की आवश्यकता है।
