गोण्डा। जिले के बेलसर ब्लॉक क्षेत्र के लौव्वा टेपरा स्थित अथरिष्ट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (एफपीओ) के सीईओ कुलदीप मिश्रा ने लखनऊ में प्रमुख सचिव (कृषि) रवीन्द्र कुमार, कृषि निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी से मुलाकात की। बैठक में गोण्डा के किसानों को समय पर खाद, बीज एवं गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने, आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सुदृढ़ करने, एफपीओ की भूमिका को मजबूत बनाने और कृषि उत्पादन बढ़ाकर किसानों की आय में वृद्धि के लिए समन्वित प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की गई।
