Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


गोण्डा संभागीय परिवहन कार्यालय बना दलालों का अड्डा, फरियादियों से खुलेआम वसूली के आरोप

गोण्डा। प्रदेश सरकार जहां सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता लाने और आम जनता के कार्यों को दलाल-मुक्त बनाने के लिए लगातार सख्त निर्देश जारी कर रही है, वहीं जनपद गोण्डा का संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) इन आदेशों को ठेंगा दिखाता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों और फरियादियों के अनुसार आरटीओ परिसर में दलालों का बोलबाला है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जाता है कि जैसे ही कोई व्यक्ति आरटीओ कार्यालय परिसर में प्रवेश करता है, वहां पहले से मौजूद दलाल ( जो अपना नाम मोनू बता रहा है )सक्रिय हो जाते हैं। आरोप है कि एक कथित दलाल, जो पुरानी हीरो होंडा पैशन बाइक पर अक्सर परिसर में बैठा दिखाई देता है, स्वयं को आरटीओ कर्मचारी बताकर सीधे-सादे लोगों को अपने जाल में फंसाता है। ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन फिटनेस, गाड़ी ट्रांसफर समेत विभिन्न कार्यों के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूले जाने की बात सामने आ रही है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कार्यालय परिसर में इतनी खुली दलाली जिम्मेदार अधिकारियों की नजरों से कैसे बच रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो भ्रष्टाचार और बढ़ेगा। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर क्या कदम उठाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.