Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


लोकसभा अध्यक्ष के शुभकामना-पत्र से बढ़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह, 15 जुलाई को पूरे प्रदेश में होगा रक्तदान व वृक्षारोपण अभियान

भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भाजपा प्रणित) के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक के 15 जुलाई 2026 को होने वाले जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रव्यापी स्वैच्छिक रक्तदान एवं वृक्षारोपण अभियान को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय लोकसभा अध्यक्ष द्वारा भेजे गए शुभकामना-पत्र को संगठन ने सेवा, सामाजिक दायित्व और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरणादायक संदेश बताया है।

संगठन ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहू के नेतृत्व में सभी जनपदों में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर तथा व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, जबकि वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से जनआंदोलन का रूप देने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहू ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष का शुभकामना-पत्र प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा और जिम्मेदारी का संदेश है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेशभर के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ इस अभियान को सफल बनाएंगे। संगठन ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से 15 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान और वृक्षारोपण कर समाज व राष्ट्रहित के इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.