Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


रेलवे-स्टेशन मनकापुर जंक्शन की खुलती पोल. दो सौ मीटर सड़क गड्ढों मे परिवर्तित

 संतोष कुमार शुक्ल की खास रिपोर्ट। 

मनकापुर गोंडा. पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशन मनकापुर जंक्शन पहुंचने वाली सड़क की हालत देखकर आश्चर्य होना स्वाभाविक है।क्योकिं यह रेलवे-स्टेशन भारत सरकार केन्द्रीय कैबिनेट वन पर्यावरण विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के गृहनगर में स्थित है। गौरतलब हो कि मंगल भवन मनकापुर तिराहे से रेलवे-स्टेशन मनकापुर जंक्शन पहुंचने वाली सड़क मात्र दो सौ मीटर गड्ढों में कयी बर्षों से परिवर्तित है।सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि यह सड़क रेलवे मनकापुर जंक्शन के निर्माण का बिषय है।जो ऐरिया रेलवे का है।रेलवे ने इस सड़क के दोनों बगल दुकान भी ऐलाट कर रक्खी हैं।जिससे राजस्व की भी प्राप्ति रेलवे को हो रही है। लेकिन स्थानीय रेलवे संबंधित जिम्मेदार अधिकारी कुंभकर्णी नींद में मस्त हैं। अपना काम बनता.भाड में जाय जनता.वनली कमावूं खाऊं नीति में जिम्मेदार मस्त। जबकि इस गढ्ढे मुक्त सड़क निर्माण हेतु मंत्री सचिव कमलेश पांडेय को पिछले बर्ष ज्ञापन भी नगर वासियों ने दिया था लेकिन भ्रष्ट अधिकारियों ने उसे शायद ठंडे बस्ते में डाल दिया।जिस समस्या पर मंत्री सचिव कमलेश पांडेय से पूछने पर बताया गया कि एक सप्ताह के भीतर ये सड़क गड्ढा मुक्त हो जायेगी।यदि ऐसा नही हुआ तो जिम्मेदार के विरूद्ध ऐक्शन तै।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.