Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


बड़े मंगल पर मनकापुर में भक्ति और सेवा का संगम, जगह-जगह हुआ प्रसाद वितरण


मनकापुर (गोंडा)। ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगल के अवसर पर मंगलवार को मनकापुर नगर क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। नगर के विभिन्न मंदिरों और प्रमुख चौराहों पर श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा भंडारे और प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

नगर स्थित बाबा बागेश्वर हनुमान मंदिर में मानस मंगल दल सेवा समिति की ओर से विशेष पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। हनुमान जी के जयकारों और भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।

इसके अलावा मंगल भवन गेट, रेलवे गेट, शास्त्री नगर तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर भी भक्तों द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। शास्त्री नगर रेलवे स्टेशन चौराहे पर बाल सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राहगीरों, यात्रियों और स्थानीय लोगों को प्रसाद वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया।

बड़े मंगल के अवसर पर नगर में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। पूरे दिन चले धार्मिक आयोजनों और भंडारों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे मनकापुर का वातावरण पूरी तरह धार्मिक रंग में रंगा नजर आया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.