मनकापुर गोंडा.मनकापुर विधान सभा छेत्र के नबाबगंज ब्लाक एवं मनकापुर तहसील छेत्र अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा आंधी तूफान आने से लाखों की आवादी अंधेरे में रहने के लिए मजबूर बनी है। जिसके निराकरण हेतु भारत सरकार केन्द्रीय कैबिनेट वन पर्यावरण विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के सचिव कमलेश पांडेय ने संबंधित ऐक्शियन विद्युत विभाग के साथ विद्युत सप्लाई जल्द से जल्द बहाल हो समीक्षा बैठक की।गौरतलब हो कि जबरदस्त आंधी तूफान आने से सैकड़ो खंम्भे टूट कर धराशाही हो गये।सचिव कमलेश पांडे ने संबंधित अधिकरीयों को दिशा-निर्देश देते कहा कि । युद्ध स्तर पर छेत्र की विद्युत सप्लाई जल्द से जल्द बहाल की जाय। सचिव कमलेश पांडेय ने विद्युत सप्लाई के वेहतर व्यवस्था पर बताया। कि जल्द से जल्द छेत्र में विद्युत सप्लाई बहाल हो जायेगी।
