Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


मनीष मिश्रा सुहेलदेव समाज पार्टी के बने मीडिया पैनलिस्ट.


संतोष कुमार शुक्ल की रिपोर्ट 

​मनकापुर गोंडा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के शीर्ष नेतृत्व ने एक बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए वरिष्ठ नेता मनीष मिश्रा को एक बार फिर से पार्टी का प्रवक्ता/ मीडिया पैनलिस्ट मनोनीत किया है। मनीष मिश्रा को पुनः यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से सुभासपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की भारी लहर है।
​सुनील अर्कवंशी की नियुक्ति की घोषणा होते ही पार्टी कार्यालयों पर जश्न का माहौल देखा गया और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पार्टी के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों और सहयोगियों ने राष्ट्रीय नेतृत्व के इस फैसले का पुरजोर स्वागत किया है।
​पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि मनीष मिश्रा ने हमेशा से अत्यंत शालीनता, प्रखरता और पूरी ताकत के साथ मीडिया के सामने पार्टी की नीतियों, विचारों और जनता से जुड़े मुद्दों को रखा है। डिबेट्स और मीडिया मंचों पर सुभासपा का पक्ष मजबूती से रखने की उनकी इसी कार्यशैली को देखते हुए नेतृत्व ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है।​पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि मनीष मिश्रा के प्रवक्ता/मिडिया पैनलिस्ट बनने से मीडिया विंग को और अधिक मजबूती मिलेगी और वे आगे भी शोषितों, वंचितों एवं सर्वसमाज के हर वर्ग की आवाज को प्रमुखता से उठाते रहेंगे। इस मनोनयन पर पार्टी के विभिन्न विंग्स के पदाधिकारियों और साथियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.