Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


लिम्का बुक ऑफ वर्ड रिकॉर्ड पर जादूगर मिस्टर इंडिया का कब्ज़ा,गोण्डा का नाम हुआ रोशन,,

गोण्डा। जनपद गोण्डा के विकास खण्ड परसपुर अंतर्गत ग्राम सीरपुरवा हरदिहा सपौर निवासी अंतर्राष्ट्रीय जादूगर मिस्टर इंडिया ने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और लोगों ने उन्हें बधाइयाँ दी हैं।
यह उपलब्धि “जादूगर ओ.पी. शर्मा स्मृति सम्मान समारोह 2026” के तहत आयोजित कार्यक्रम में हासिल हुई, जिसका आयोजन जादूगर ओपी शर्मा स्मृति सम्मान समारोह समिति आगरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान देशभर से आए लगभग 200 जादूगरों ने एक साथ मंच पर प्रस्तुति देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और एक अनोखा रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया।इस अवसर पर सभी जादूगरों ने मिलकर जादुई प्रस्तुति के माध्यम से एक आकर्षक “मैजिकल बुके” तैयार किया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण का प्रभावशाली संदेश प्रदर्शित किया गया। इस सामूहिक प्रयास को लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय जादूगर मिस्टर इंडिया ने कहा कि जादू केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने की एक सशक्त कला भी है। इसके माध्यम से नशा उन्मूलन, “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ”, दहेज प्रथा उन्मूलन और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आमजन को जागरूक किया जा सकता है।उन्होंने बताया कि उन्हें अब तक विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं द्वारा लगभग साढ़े तीन सौ से अधिक पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत सभी प्रतिभागियों को “अटेम्प्ट सर्टिफिकेट” प्रदान किया गया, जिसमें उनके योगदान की सराहना की गई।आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य केवल मनोरंजन करना नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करना और जनजागरूकता बढ़ाना भी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.