Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


दहेज की लालच में नवविवाहिता की हत्या करने का पति समेत ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप


मृतक के पिता ने पुलिस को दी तहरीर,कार्रवाई की मांग

गोंडा। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता की हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। 
अंजनी कुमार चौबे, निवासी ग्राम भैंसहा थाना कौड़िया, जनपद गोंडा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री ज्योति का विवाह 18 जून 2021 को राजन शुक्ला पुत्र प्रभुनाथ शुक्ला, निवासी ग्राम पूरे उदई, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोंडा के साथ पूरे रीति-रिवाज से किया था। शादी के दौरान अपनी सामर्थ्य के अनुसार एक अपाची मोटरसाइकिल, तीन लाख रुपये नकद, दो अंगूठी, एक सोने की चेन सहित अन्य घरेलू सामान भी दिया गया था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष—पति राजन शुक्ला, सास ममता शुक्ला, ससुर प्रभुनाथ शुक्ला, देवर दीप नारायण शुक्ला व अमन शुक्ला इन सबको दिए गए दहेज से संतुष्टि नहीं थी। पीड़ित के अनुसार, ससुराल पक्ष द्वारा लगातार चार पहिया वाहन और दो तोला सोने की चेन की अतिरिक्त मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर ज्योति को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। ज्योति जब भी मायके आती थी, वह अपने साथ हो रहे अत्याचारों की जानकारी अपने माता-पिता और परिवार को देती थी। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि दिनांक 4 मई 2026 को पति, सास, ससुर और देवरों ने मिलकर दहेज की लालच में ज्योति की बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद शव को घर के बेड पर छोड़ दिया गया। सूचना मिलने पर गोण्डा देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मांग की है कि मामले में तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके। वहीं अपराध निरीक्षक देहात कोतवाली गोंडा संतोष सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दहेज हत्या जैसे गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है,शीघ्र ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।। वहीं, इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोगों में आक्रोश का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.