Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


तनाव भगाओ, ठहाके लगाओ—विश्व हास्य दिवस पर विशेष योग शिविर

एस पी गुप्ता की रिपोर्ट 

हास्य दिवस के अवसर पर श्याम मंदिर परिसर में एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में योग साधकों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को हंसी के माध्यम से मानसिक तनाव से मुक्त करना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना रहा।योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने उपस्थित लोगों को हास्य योग के विभिन्न अभ्यास कराए, जिनमें खुलकर हंसना, गहरी श्वास लेना और मन को हल्का करने की तकनीकें शामिल थीं। उन्होंने बताया कि हंसी न केवल मानसिक तनाव को कम करती है, बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है।शिविर में योगाचार्य ने उपस्थित समस्त योग साधकों ने सामूहिक रूप से हास्य योग का अभ्यास किया, जिससे पूरे वातावरण में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। शिविर में यह भी बताया गया कि नियमित रूप से हंसने और योग करने से जीवन में सकारात्मकता आती है और व्यक्ति अधिक स्वस्थ एवं प्रसन्न रहता है।
अंत में योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने सभी से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में हंसी और योग को अपनाएं, ताकि स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सकें। शिविर में अमित गर्ग, सचिन अग्रवाल,मुकेश,राजेश,दीपक, अरिहंत जैन, अनमोल,ऋषभ, रचना, मेघा मोदी, साधना, रोशनी,नीलम,राशि, छवि, रुचि,नीतू, मीनू, बेनू,सीमा,सपना, वृंदा,श्वेता सहित अन्य ज़न उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.