Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


मजदूर दिवस पर आशा-आंगनबाड़ी कर्मियों का प्रदर्शन न्यूनतम वेतन, ग्रेच्युटी-पेंशन व अतिरिक्त कार्यों से मुक्ति की मांग


रिपोर्ट /राम जन्म तिवारी 
गोण्डा। मजदूर दिवस के अवसर पर स्कीम वर्कर समन्वय समिति (सीटू) के बैनर तले आशा, आंगनबाड़ी व रसोइया कर्मियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। मंडल अध्यक्ष रानी देवी पाल व महामंत्री मीनाक्षी खरें के नेतृत्व में कर्मियों ने ठेका पर कार्यरत महिलाओं को न्यूनतम वेतन, ग्रेच्युटी, पेंशन व सामाजिक सुरक्षा का लाभ देने की मांग उठाई।मंडल संयोजक प्रदीप तिवारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां वर्षों से बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं और सरकार के आश्वासन जमीनी स्तर पर नहीं दिखते। कर्मियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज होगा। इस दौरान सत्यनारायण तिवारी, दिलीप शुक्ला, किरन तिवारी, पूजा पांडेय,गिरजावती, कुसुम तिवारी, उमा देवी, सहित कई लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.