गोंडा। सीबीएसई बोर्ड के द्वारा हाई स्कूल का परिणाम घोषित किया गया है। जिसमें जनपद के बभनान शुगर मिल में अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे परितोष शुक्ला के बेटे अनय शुक्ला ने फातिमा इंटर कॉलेज से हाई स्कूल में 96 प्रतिशत हासिल कर अपने मां-बाप सहित जनपद में भी नाम रोशन किया है। अनय शुक्ला बचपन से ही मेधावी रहा है, आगे चलकर वह देश में प्रशासनिक सेवा के रूप में कार्य करना चाहता है। इस सफलता के पीछे अनय ने अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को श्रेय दिया है।
