Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404

ग्राम पंचायत सिकरी में ग्राम चौपाल आयोजित, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी


हलधरमऊ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सिकरी में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। बैठक में एडीओ आईएसबी विजय बहादुर जी, सचिव संतोष कुमार मिश्रा, ग्राम प्रधान सुधा सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
चौपाल में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना तथा मनरेगा सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया।
ग्रामीणों ने आवास, सड़क, शौचालय, पेयजल और बिजली से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.