Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404

गोंडा के तरबगंज में बड़ी वारदात: दीवार काटकर दुकान से, लाखों की नकदी ले गया



गोंडा जिले के तरबगंज क्षेत्र के ढोढ़ेपुर डिहवा इलाके में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक स्थानीय व्यापारी बृजेशकुमार तिवारी की दुकान को बीती रात 20-02-2026 को चोरों ने निशाना बनाया। बदमाशों ने बेहद शातिर तरीके से दुकान की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और वहां रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

बताया जा रहा है कि चोरों ने पहले सुनसान समय का फायदा उठाया और पीछे की दीवार में सेंध लगाई। दीवार काटकर अंदर घुसने के बाद उन्होंने गल्ले और दराजों में रखी रकम निकाल ली। प्राथमिक अनुमान के मुताबिक लाखों रुपये की नकदी चोरी हुई है। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब दुकान मालिक रोज़ की तरह दुकान खोलने पहुंचे और दीवार कटी देख उनके होश उड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के व्यापारियों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में रात के समय गश्त बढ़ाने की ज़रूरत है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जांच पड़ताल की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ ख़ाली हैं। फिलहाल इस घटना के बाद व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.